Tuesday, October 20th, 2026

व्यापारियों को टीकाकरण में प्राथमिकता दिए जाने अनुरोध, स्वास्थ्य मंत्री से मिले चेंबर के पदाधिकारी

रायपुर
छत्तीसगढ़ चेंबर आॅफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ में सफलतापूर्वक कोरोना के टीकाकरण की शुरूवात करने की बधाई दी। छत्तीसगढ़ चेंबर आॅफ कॉमर्स के चेयरमैन योगेश अग्रवाल और महासचिव लालचंद गुलवानी के नेतृत्व में गए चेंबर के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से प्रदेश के मेडिकल क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों और पूरे कोरोना काल में आम लोगों के सीधे संपर्क में रहने वाले प्रदेश के यापारियों को टीकाकरण में प्राथमिकता देने का अनुरोध किया। स्वास्थ मंत्री ने चेंबर आॅफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स के बाद व्यापारियों का टीकाकरण करने का आश्वासन दिया। स्वास्थ मंत्री से मिलने गए चेंबर के पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से चेंबर उपाध्यक्ष राजेश वासवानी, मंत्री संजय चौधरी, अवतार सिंह बागल, अमरजीत सिंह संधू , जवाहर तलरेजा , संजय श्रीवास्तव , संतोष परमार ,आरिफ मंजूर खान कृष्णा सोनी  शामिल थे।

 

#व्यापारियों

Source : Agency

पाठको की राय